ट्रैक्टर से जनरेटर उतरते समय चपेट में आकर किशोर गंभीर रूप से घायल

Spread the love

रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। खखरेरुं थाना क्षेत्र के भुरुही गांव में एक शादी समारोह में ट्रैक्टर पर आए जनरेटर को उतरते समय किशोर उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कनपुरवा गांव निवासी स्वर्गीय संतोष का 14 वर्षीय पुत्र सोनू भुरुही गांव में एक शादी समारोह में ट्रैक्टर पर आए जनरेटर को अपने हमजोली लेबरों के साथ मिलकर उतार रहा था। तभी जनरेटर गिरने लगा तो उसकी चपेट में आकर सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। तुरन्त घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *