रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर। जिले की ग्रामीण प्रतिभाओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 80 ग्राम पंचायतों में डिजिटल पुस्तकालय (बाल एवं किशोर पुस्तकालय) स्थापित किए जाएंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि पंचायती राज अनुभाग-3, उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव द्वारा जारी पत्र संख्या-1/907201/2025/33-3-2024 दिनांक 17 मार्च 2025 के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल पुस्तकालय स्थापित करने के स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए थे।
इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में जनपद मुजफ्फरनगर में चयनित 80 ग्राम पंचायतों में बाल एवं किशोरों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त डिजिटल पुस्तकालय स्थापित किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए जिलाधिकारी द्वारा गठित पुस्तक चयन समिति ने आवश्यक पुस्तकों का चयन किया, जिसके बाद गठित पुस्तक क्रय समिति के अनुमोदन के पश्चात जेम (GeM) पोर्टल पर बिड संख्या GEM/2026/B/7206933 दिनांक 10 फरवरी 2026 को अपलोड कर दी गई है।
जिला पंचायत राज अधिकारी ने स्पष्ट किया कि इच्छुक फर्में जेम पोर्टल पर अपलोड किए गए नियम एवं शर्तों के अनुसार निविदा प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकती हैं। यह बिड 25 फरवरी 2026 को अपराह्न 2:00 बजे तक जेम पोर्टल पर खुली रहेगी।
ग्रामीण अंचल में डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता से बच्चों और किशोरों को प्रतियोगी परीक्षाओं, सामान्य ज्ञान, साहित्य और तकनीकी शिक्षा से जुड़ने का अवसर मिलेगा। प्रशासन का दावा है कि यह पहल गांवों में ज्ञान का नया द्वार खोलेगी और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव
