Homeराष्ट्रीयफतेहपुर राधानगर थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री धड़ल्ले से...

फतेहपुर राधानगर थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री धड़ल्ले से जारी, गाजीपुर रेलवे क्रॉसिंग से बड़नपुर चौराहे के बीच एक आटा चक्की के सामने बाग़ से जमकर बेचा जा रहा अवैध गांजा

👉 नशे के इस गोरखधंधे में एक तथाकथित समेत मनोज नामक व्यक्ति का नाम आया सामने- सूत्र

👉 अवैध पदार्थ की बिक्री से स्थानीय लोग असुरक्षित महसूस कर रहे, जरायम के धंधे को बंद कराने की मांग

👉 स्थानीय पुलिस व आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठ रहे गंभीर सवाल

फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र में स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अवैध नशा (गांजा) की बिक्री धड़ल्ले से जारी है। इस अवैध कारोबार को संचालित करने में एक मनोज नामक व्यक्ति तथा एक तथाकथित व्यक्ति का नाम प्रकाश में आ रहा है। बताया जाता है कि यह नेटवर्क काफी बड़ा है जो केवल राधानगर क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि फतेहपुर जनपद समेत अन्य स्थानों पर भी अवैध मादक पदार्थ की बिक्री में शामिल बताया जाता है।

स्थानीय लोगो का कहना है कि इलाके के कई दुकानदार और ठेकेदार इस नेटवर्क से जुड़े हुए हैं, जो प्रतिदिन हजारों रुपये की अवैध कमाई कर रहे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों का आरोप है कि आबकारी विभाग और पुलिस को इस अवैध धंधे की पूरी जानकारी होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही।

लोगों का तो यहां तक कहना है कि जब भी शिकायत की जाती है तो कुछ दिन के लिए औपचारिक दबिश दिखाकर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। लोगों में यह चर्चा है कि कुछ अधिकारी और कर्मचारी इस माफिया नेटवर्क से सांठ-गांठ कर चुके हैं, जिसके चलते नशे का यह कारोबार लगातार फल-फूल रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह अवैध धंधा गाजीपुर रेलवे क्रॉसिंग से बड़नपुर चौराहा रोड पर स्थित एक आटा चक्की के सामने बाग से संचालित किया जा रहा है। जहां पर सुबह शाम बड़ी संख्या में गंजेडियों की भीड़ देखने को मिलती है। स्थानीय लोग इस अवैध कारोबार की वजह से जहां अपने आपको एवं परिवार को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वहीं पुलिस एवं आबकारी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उच्चस्तर पर जांच करते हुए बड़ी कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments