शाहपुर में पुलिस का कहर:गोलियों की तड़तड़ाहट, 10 अन्तर्राज्यीय चोर गिरफ्तार, लाखों की कॉपर बरामद

Spread the love

कबीर,, मुजफ्फरनगर

मुज़फ़्फरनगर। शाहपुर पुलिस ने अन्तर्राज्यीय ट्रांसफार्मर चोरी गिरोह का बड़ा पर्दाफाश करते हुए अपराधियों को शिकंजे में लिया। देर रात हुई तेज़ मुठभेड़ में 3 बदमाश घायल हुए, जबकि कुल 10 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के कब्जे से चोरी की 5.40 कुंतल कॉपर कॉयल (कीमत करीब 7 लाख रुपये), चोरी में प्रयुक्त कैंटर, अवैध तमंचे, चाकू और ट्रांसफार्मर काटने के उपकरण बरामद हुए।

जानकारी के अनुसार शाहपुर पुलिस टीम थाना अध्यक्ष मोहित चौधरी के नेतृत्व में सांझक चेकपोस्ट पर सघन चेकिंग कर रही थी। मुखबिर ने सूचना दी कि शामली बाईपास की ओर से एक कैंटर आ रहा है जिसमें ट्रांसफार्मर चोरी का माल लदा है और गिरोह इसे दिल्ली–गाजियाबाद बेचने जा रहा है। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने बैरियर फाड़कर गाड़ी भगानी शुरू कर दी। पुलिस ने पीछा किया और तावली के पास इंटरलॉक प्लांट के पास कैंटर रोड़ी से टकराकर रुकवाया।

इसके बाद अभियुक्त जंगल की तरफ भागते हुए पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को घायल कर पकड़ लिया। शेष सातों को कांबिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि यह अन्तर्राज्यीय संगठित गिरोह है, जो ट्रांसफार्मर काटकर कॉपर कॉयल चोरी करता और दिल्ली–गाजियाबाद में बेचता था। उन्होंने खुलासा किया कि हाल ही में पुरकाजी और मंसूरपुर थाना क्षेत्र में भी इसी गिरोह ने चोरी की थी।

इस बड़ी कार्रवाई पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने शाहपुर पुलिस टीम की जमकर सराहना की और कहा —
“ट्रांसफार्मर चोरी जैसे बड़े अपराध में संलिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की यह कार्रवाई जनपद की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत करती है।”

एसएसपी ने विशेष रूप से थाना अध्यक्ष मोहित चौधरी के नेतृत्व में साहसिक कार्रवाई करने वाली टीम को ₹20,000 का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की। साथ ही, उपनिरीक्षक अनिकेत धारीवाल, मु0आ0 रोहताश, आरक्षी शिवम यादव और आरक्षी प्रशांत सिरोही को भी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

पुलिस ने कहा कि गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश जारी है और भविष्य में ऐसे गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई तेज़ रहेगी।

👇

बायट,,, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा

✍️ रिपोर्ट: कबीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *