रिपोर्ट -एकरार खान
गाजीपुर। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर विश्वनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, रायपुर, गाजीपुर में शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के प्रबंधक अजय यादव, प्राचार्य सुनील चौधरी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने क्विज प्रतियोगिता, पोस्टर प्रस्तुति, रंगोली प्रतियोगिता एवं स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य दवाओं के सुरक्षित, प्रभावी एवं तर्कसंगत उपयोग तथा जनस्वास्थ्य में फार्मासिस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को संदेश दिया गया कि फार्मेसी केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का अवसर भी है।
प्राचार्य सुनील चौधरी ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान एवं कौशल पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
संस्थान के प्रबंधक अजय यादव ने कहा कि फार्मेसी शिक्षा विद्यार्थियों को स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में करियर बनाने के साथ समाज की सेवा करने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने विद्यार्थियों से फार्मेसी क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया।
संस्था में D.Pharm एवं B.Pharm पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। JEECUP परीक्षा में सम्मिलित इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए D.Pharm काउंसलिंग 25 सितंबर 2026 से प्रारंभ हो गई है।
विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की सुविधा के लिए संस्थान परिसर में निःशुल्क काउंसलिंग एवं प्रवेश सहायता केंद्र शुरू किया गया है। यहां विद्यार्थियों को काउंसलिंग, प्रवेश प्रक्रिया एवं आवश्यक मार्गदर्शन संबंधी सहायता निःशुल्क प्रदान की जा रही है।
प्रवेश एवं काउंसलिंग जानकारी हेतु संपर्क:
9897677977 | 9795755837 | 7707031951
