Homeउत्तर प्रदेशएएसपी शिवराज ने छात्रों को दिलाई सड़क सुरक्षा की सीख, संत तुलसी...

एएसपी शिवराज ने छात्रों को दिलाई सड़क सुरक्षा की सीख, संत तुलसी पब्लिक स्कूल में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

रिपोर्ट: शुभम सिंह

स्थान: बांदा

संत तुलसी पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

बांदा के इंदिरा नगर स्थित संत तुलसी पब्लिक स्कूल में शनिवार को सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शिवराज शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन का महत्व बताते हुए सुरक्षित सड़क व्यवहार अपनाने का संदेश दिया।

हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग पर दिया जोर

एएसपी शिवराज ने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग जीवन की सुरक्षा के लिए बेहद आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को किसी भी प्रकार का वाहन चलाने के लिए न दें।

विद्यार्थियों ने ली सड़क सुरक्षा की शपथ

कार्यक्रम के दौरान यातायात प्रभारी महेन्द्र प्रताप सिंह और निहाल सिंह सेंगर ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। साथ ही यातायात निरीक्षक द्वारा बच्चों को सड़क संकेतों से संबंधित पम्पलेट वितरित किए गए और उनके महत्व की जानकारी दी गई।

सुरक्षित ड्राइविंग के बारे में किया जागरूक

मंडलीय मास्टर ट्रेनर डॉ. पियुष मिश्रा और जिला सड़क सुरक्षा समन्वयक समिति के सदस्य सुनील सक्सेना ने विद्यार्थियों को वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा सड़क सुरक्षा के अन्य महत्वपूर्ण नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

नियमों का पालन करने का लिया संकल्प

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के कार्यकारी प्रबंधक डॉ. मनीष कुमार गुप्ता और उप-प्रधानाचार्या डॉ. रिंकु सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों से सड़क सुरक्षा नियमों का ईमानदारी से पालन करने और अपने परिवार व समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों ने यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments