Homeउत्तर प्रदेशमूसलाधार बारिश का कहर किसान की पुरानी खपड़ैल भरभराकर गिरी

मूसलाधार बारिश का कहर किसान की पुरानी खपड़ैल भरभराकर गिरी

रिपोर्ट – नितिन कुमार

रामपुर। थाना केमरी क्षेत्र के गांव पजिया में दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश ने कहर बरपाया है। गांव निवासी ओमप्रकाश पुत्र पूरनलाल का कच्चा मकान आज दोपहर करीब 3 बजे भरभराकर गिर गया।पीड़ित ओमप्रकाश ने बताया कि कच्ची दीवारों पर पुरानी खपड़ैल पड़ी हुई थी। उसी मकान में वह अपनी भैंस, बकरी और घरेलू सामान रखते थे। लगातार बारिश के चलते दीवारें पानी सोख गईं और कमजोर होकर ढह गईं।
गनीमत रही कि हादसे के समय जानवर व गृहस्वामी कच्चे मकान से बाहर थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन अंदर रखा सारा सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया है।
पीड़ित ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि राजस्व विभाग की टीम भेजकर नुकसान का आंकलन कराया जाए और नियमानुसार उचित मुआवजा दिलवाया जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments