रिपोर्ट – शारिक खान
रामपुर। पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के साथ रिजर्व पुलिस लाइन,रामपुर में सैनिक सम्मेलन कर पुलिस कार्मिकों की समस्या/सुझाव को सुना गया इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित पुलिस कार्मिकों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं तथा सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना गया। पुलिस कार्मिकों द्वारा अवगत करायी गयी समस्याओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस कार्मिकों को दोपहिया वाहन चलाते समय सदैव हेल्मेट का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई।
