रिपोर्ट – संदीप वर्मा
बाराबंकी। वामा सारथी, पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आज दिनांक 04 अक्टूबर 2026 को जिला चिकित्सालय की एलोपेथिक, आयुर्वेदिक व होम्योपेथिक टीम की सहभागिता से रिजर्व पुलिस लाइन्स बाराबंकी में पुलिस कर्मियों व परिजनों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस कर्मियों व उनके परिजनों द्वारा उक्त शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया तथा चिकित्सकों से स्वास्थ्य सम्बन्धी परामर्श लिया गया। साथ ही व्यायाम टीम द्वारा बीमारी से सम्बन्धित व्यायाम भी सिखाया गया। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
