रिपोर्ट – कबीर
मुजफ्फरनगर। वांछित और वारंटी आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत खालापार पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर पांच वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ विभिन्न न्यायालयों में मुकदमे विचाराधीन हैं और वे वारंट के चलते पुलिस की तलाश में थे।
पुलिस के मुताबिक मिजून उर्फ मन्साद पुत्र हनीफ निवासी पुलिस चौकी के पास खालापार को तीन अक्टूबर की सुबह 7:35 बजे उसके मकान से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ गोवध अधिनियम से संबंधित मामला दर्ज है।
इसी दौरान चांद पुत्र अंधा यासीन निवासी फिरदौसनगर को भी 7:35 बजे गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ हत्या समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज रहे हैं।
इसके अलावा विकुल पुत्र सतबीर निवासी वहलना को चार अक्टूबर की सुबह 9:40 बजे गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ चोरी और चोरी का माल बरामद होने से संबंधित मुकदमा दर्ज है।
सन्नी बोउ पुत्र अमीर अहमद निवासी रामपुरम गली नंबर छह को सुबह 10:45 बजे गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ धोखाधड़ी, घर में घुसकर मारपीट और धमकी समेत धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
वहीं मौ. आबिद पुत्र रहमत निवासी कृष्णापुरी को चार अक्टूबर को दोपहर 1:30 बजे गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम समेत अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
कार्रवाई में उपनिरीक्षक संजय सिंह, असगर अली, मयंक प्रताप सिंह और आशीष खोखर समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि वारंटियों की गिरफ्तारी का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
