रिपोर्ट – संदीप वर्मा
बाराबंकी। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार प्रतिमा श्रीवास्तव जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाराबंकी निर्देशन में गांधी जयंती पर पॉक्सो एक्ट, 2012 के प्रावधानों और कानूनी नतीजों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विशेष अभियान के अन्तर्गत आज 25.09.2026 को पी0एम0 श्री राजकीय इण्टर कालेज, बाराबंकी व पायनियर इण्टर कालेज, लखपेड़ाबाग, बाराबंकी में प्रार्थना सभा के समय पाक्सो अधिनियम, 2012 के प्रावधानों के बारे में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पी0एम0 श्री राजकीय इण्टर कालेज, बाराबंकी में विनय कुमार अपर जनपद न्यायाधीश, बाराबंकी, असद अहमद हाशमी, अपर जनपद न्यायाधीश, बाराबंकी, श्रद्धा , सिविल जज (सी0डि0)/एफ0टी0सी0 ने पाक्सो अधिनियम, 2012 के प्रावधानों के बारे में बच्चों को विस्तारपूर्वक बताया गया कि पाक्सो अधिनियम, 2012 का उद्देश्य 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को लैंगिक अपराधों से संरक्षण प्रदान करना है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बताया गया कि बच्चे की सहमति का कोई विधिक महत्व नहीं है और बच्चे के विरुद्ध किया गया लैंगिक अपराध, अपराध की प्रकृति एवं परिस्थितियों के अनुसार, पाक्सो अधिनियम के अंतर्गत दण्डनीय है। अधिनियम में लैंगिक अपराधों की विभिन्न श्रेणियों तथा उनके लिए दण्ड का प्रावधान किया गया है।
इसी क्रम में पायनियर इण्टर कालेज, लखपेड़ाबाग, बाराबंकी में सुभाष चन्द्र तिवारी, विशेष न्यायाधीश ई0सी0 एक्ट, विनय आर्या अपर जनपद न्यायाधीश, अविरल उमराव सिविल जज (जू0डि0) के द्वारा बच्चों को बताया गया कि जिस स्पर्श से बच्चे को सुरक्षा, अपनापन और सम्मान महसूस हो, और जिससे उसे असहजता न हो, उसे सामान्यतः अच्छा स्पर्श कहा जा सकता है। जैसे माता-पिता द्वारा प्यार से गले लगाना, शिक्षक या अभिभावक द्वारा प्रोत्साहन के लिए सिर पर हाथ रखना, चोट लगने पर माता-पिता या डॉक्टर द्वारा उपचार के उद्देश्य से शरीर की जाँच करना आदि। वही बुरे स्पर्श के बारे में बच्चों को बताया गया कि ऐसा स्पर्श जिससे बच्चे को डर, शर्म, असहजता या असुरक्षा महसूस हो, या कोई व्यक्ति बच्चे के निजी अंगों को अनुचित तरीके से छुए अथवा छूने का प्रयास करे, वह अनुचित स्पर्श है।
इस अवसर पर राधेश्याम धीमान प्रधानाचार्या पी0एम0 श्री राजकीय इण्टर कालेज, बाराबंकी व सोनिका मिश्रा प्रधानाचार्या पायनियर इण्टर कालेज, लखपेड़ाबाग, बाराबंकी, अध्यापकगण व बच्चे उपस्थित रहे।
