रिपोर्ट – कबीर
मुज़फ्फरनगर मोरना। गांव किशनपुर में सर्पदंश से भैंस की मौत हो गई। भैंस की मौत से मजदूर को लाखों का नुकसान हुआ है। पीड़ित और ग्रामीणों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी मयराज पुत्र मुस्तफा ने बताया कि शनिवार दोपहर उसकी बहन शहनाज ने भैंस के आगे सांप को देखा तो शोर मचाया।मयराज उधर दौड़ा तो अचानक सांप ने भैंस को काट लिया। सर्पदंश के कुछ देर बाद भैंस की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। भैंस दुधारू थी तथा पांच माह की ज्ञाभिन थी। पीड़ित के अनुसार वह भैंसा बोगी से भाड़ा मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। भैंस की मौत से उसे लाखों का आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित की पत्नी परवीना लड़के शाद,आएद, लड़की सदिया भैंस की मौत से दुखी हैं ग्रामीण फखरुद्दीन, वासीद, फिरोज, सलमान, जाबिद, राशिद, साकिब,आदिल आदि ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है। भोपा अस्पताल में तैनात पशु चिकित्सक कमल कुमार की टीम ने मृतक भैंस का पोस्ट मार्टम किया।पीड़ित ने घटना की सूचना थाने पर दी है।
