रिपोर्टर: संजीव वर्मा
लोकेशन: आगरा
आगरा में मंगलवार को हुई बारिश के दौरान शहर के व्यस्त रामबाग चौराहे पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस सक्रिय नजर आई। बारिश और जलभराव की स्थिति के बीच टीएसआई सुरेश कुमार अपनी टीम के साथ सड़क पर मौजूद रहे और यातायात को सुचारु बनाए रखने का प्रयास किया।
रामबाग चौराहा शहर के प्रमुख और व्यस्त चौराहों में शामिल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। बारिश के कारण फिसलन और दृश्यता कम होने के बावजूद ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित रखने का प्रयास किया।
टीएसआई सुरेश कुमार और उनकी टीम ने ऑटो, ई-रिक्शा तथा अन्य वाहनों को निर्धारित लेन में संचालित कराया, जिससे यातायात प्रभावित न हो और दुर्घटनाओं की आशंका कम रहे।
स्थानीय लोगों और राहगीरों ने ट्रैफिक पुलिस की सक्रियता की सराहना की। उनका कहना था कि बारिश के दौरान इस चौराहे पर अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है, लेकिन इस बार पुलिस की मौजूदगी से आवागमन अपेक्षाकृत सुचारु रहा।
टीएसआई सुरेश कुमार ने कहा कि मौसम चाहे जैसा भी हो, आम नागरिकों को सुरक्षित और सुगम यातायात उपलब्ध कराना पुलिस की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस की टीम व्यस्त चौराहों पर लगातार निगरानी बनाए हुए है, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
