Homeउत्तर प्रदेशविशेष सचिव दिव्या मित्तल ने मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन, नवीन कलेक्ट्रेट...

विशेष सचिव दिव्या मित्तल ने मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन, नवीन कलेक्ट्रेट निर्माण की तैयारियों की समीक्षा

रिपोर्टर: ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान: मिर्जापुर

मां विंध्यवासिनी धाम में किया दर्शन-पूजन

राजस्व विभाग की विशेष सचिव दिव्या मित्तल ने अपने तीन दिवसीय मिर्जापुर दौरे के दूसरे दिन विश्वविख्यात मां विंध्यवासिनी धाम, विंध्याचल पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

नवीन कलेक्ट्रेट निर्माण पर हुई समीक्षा बैठक

दर्शन-पूजन के बाद विशेष सचिव ने कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर वर्तमान कलेक्ट्रेट परिसर तथा चंदईपुर में प्रस्तावित नवीन कलेक्ट्रेट (अनावासीय) भवन के निर्माण की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

भूमि और आधारभूत सुविधाओं की ली जानकारी

बैठक में प्रस्तावित भूमि की उपलब्धता, राजस्व अभिलेख, पहुंच मार्ग, आधारभूत सुविधाएं, तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं सहित निर्माण कार्य से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों ने परियोजना की प्रगति से अवगत कराया।

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश

विशेष सचिव दिव्या मित्तल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नवीन कलेक्ट्रेट भवन के निर्माण की प्रक्रिया शासन की मंशा के अनुरूप समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण ढंग से आगे बढ़ाई जाए। उन्होंने सभी आवश्यक औपचारिकताओं और अभिलेखों को शीघ्र पूरा कर कार्ययोजना के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

विभागों के बीच समन्वय पर दिया जोर

बैठक के दौरान अधिकारियों ने वर्तमान कलेक्ट्रेट परिसर और प्रस्तावित भवन से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की। विशेष सचिव ने परियोजना को गति देने के लिए सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया।

कई अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) विनोद कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (भू./रा.) देवेंद्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) विजेता, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments