रिपोर्ट: सुदेश वर्मा
स्थान: बागपत
बागपत में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी निगरानी के उद्देश्य से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
मवीकलां टोल प्लाजा पर क्षेत्राधिकारी नगर सुकन्या शर्मा ने पुलिस बल के साथ अभियान का नेतृत्व करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।
चेकिंग अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों को वाहनों की सघन जांच करने, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए इस प्रकार के विशेष चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
