Homeउत्तर प्रदेशशाहजहांपुर: संभागीय परिवहन अधिकारी ने उप संभागीय परिवहन कार्यालय का किया औचक...

शाहजहांपुर: संभागीय परिवहन अधिकारी ने उप संभागीय परिवहन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

 

शाहजहांपुर। संभागीय परिवहन अधिकारी गुरुदयाल सिंह ने शनिवार, 5 सितंबर 2026 को उप संभागीय परिवहन कार्यालय, शाहजहांपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की व्यवस्थाओं, कर्मचारियों की कार्यप्रणाली और जनता से जुड़े कार्यों का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान कार्यालय भवन में साफ-सफाई व्यवस्था ठीक पाई गई। एक आवेदक द्वारा इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट बनवाने के संबंध में जानकारी दी गई। इस पर संभागीय परिवहन अधिकारी ने आईडीपी का शुल्क स्वयं जमा कराते हुए किसी भी प्रकार की मध्यस्थता से इनकार किया और अपना कार्य स्वयं कराने की बात कही।

अधिकारी ने कार्यालय के समस्त सीट सहायक कर्मचारियों को अपने-अपने पटल पर कार्य करते हुए पाया और उनके पटल तथा जनमानस से संबंधित कार्यों की जानकारी ली। वहीं, प्रवर्तन पटल पर वाहन अवमुक्त कराने वाले लोगों से भी बातचीत की गई। लोगों ने बताया कि उनका कार्य सही तरीके से किया जा रहा है।

वाहन संबंधी कार्यों के लिए कार्यालय पहुंचे लोगों से बातचीत के दौरान उन्होंने भी अपना कार्य स्वयं कराने की बात कही और कार्यालय से किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने की जानकारी दी।

निरीक्षण के दौरान संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा उपस्थित रजिस्टर और कैश बुक की भी जांच की गई। कार्यालय में किसी भी प्रकार के बाहरी व्यक्ति अथवा मध्यस्थ की मौजूदगी नहीं पाई गई। साथ ही प्रथम तल पर लाइसेंस से संबंधित कार्यों का अवलोकन कर संबंधित कर्मचारियों से जानकारी ली गई और कार्य निष्पक्ष तरीके से किए जाने की बात सामने आई।

अंत में संभागीय परिवहन अधिकारी ने जनता के कार्यों को त्वरित गति से निस्तारित करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments