रिपोर्ट: ठाकुर बसंत
स्थान: बुलंदशहर
बुलंदशहर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफलता ‘प्रतिबिम्ब पोर्टल’ से प्राप्त तकनीकी जानकारी के आधार पर मिली।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपांशू सोलंकी और वीरेश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी अलग-अलग राज्यों में लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाते थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो सैमसंग मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए हैं, जिन्हें जांच के लिए कब्जे में लिया गया है।
फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और उनके नेटवर्क तथा अन्य संभावित मामलों की जानकारी जुटाने में लगी है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
