Homeउत्तर प्रदेशकेंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर

केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर

रिपोर्ट: विरेन्द्र तोमर

स्थान: बागपत

बागपत के बड़ौत स्थित बाबा शाहमल स्टेडियम में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर जयंत चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी पहल को वैश्विक स्तर पर सराहना मिली है। उन्होंने कहा कि “लाइफस्टाइल फॉर एनवायरमेंट (LiFE)” पहल की संयुक्त राष्ट्र ने भी प्रशंसा की है और इस संबंध में प्रस्ताव भी पारित किया गया है।

उन्होंने कहा कि जब किसी अभियान से लोगों की भावनाएं जुड़ जाती हैं तो उसकी सफलता की संभावना और बढ़ जाती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित न रहे, बल्कि लगाए गए पौधों के संरक्षण और देखभाल की भी जिम्मेदारी निभाई जाए।

जयंत चौधरी ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को एकजुट करने का भी प्रयास है और इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments