रिपोर्ट: संदीप वर्मा
बाराबंकी से बड़ी खबर
बाराबंकी के सफदरगंज थाना पुलिस ने परचून की दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान, नकदी, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद किया है।
सेमरी मोड़ के पास हुई गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने पवनसुत, आशीष और दीप चन्द्र को बबुरिहा जाने वाले रास्ते पर सेमरी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया।
चोरी का सामान और नकदी बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सीपी प्लस कैमरा, विभिन्न प्रकार का परचून एवं खाद्य सामग्री, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (UP 41 BQ 3266), लोहे की रॉड तथा 3,000 रुपये नकद बरामद किए हैं।
21 जुलाई की रात की थी चोरी
पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने 21 जुलाई 2026 की रात ग्राम पंडरी स्थित एक परचून की दुकान का ताला तोड़कर चोरी की थी। इस संबंध में सफदरगंज थाने में मु0अ0सं0 304/2026 के तहत मामला दर्ज है।
आगे की कार्रवाई जारी
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।
