Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी ने बांदा को दी 710 करोड़ रुपये से अधिक की...

मुख्यमंत्री योगी ने बांदा को दी 710 करोड़ रुपये से अधिक की 229 विकास परियोजनाओं की सौगात

रिपोर्टर: शुभम सिंह

स्थान: बांदा

मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण और शिलान्यास

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बांदा और बबेरू विधानसभा क्षेत्र के लिए 710 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा में उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए जनता को संबोधित किया।

बुंदेलखंड के विकास पर दिया जोर

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले वर्षों में बुंदेलखंड क्षेत्र में आधारभूत ढांचे, सड़क, सिंचाई और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्र में निवेश, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

विकास परियोजनाओं का किया उल्लेख

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में डिफेंस कॉरिडोर, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, बीडा (BIDA) औद्योगिक परियोजना तथा एक जिला एक उत्पाद (ODOP) योजना के अंतर्गत बांदा के प्रसिद्ध शजर पत्थर का उल्लेख करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र के आर्थिक विकास और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को मिला लाभ

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक एवं प्रमाण पत्र वितरित किए, आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे तथा बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया।

जिला प्रशासन ने किया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी अमित आसेरी ने मुख्यमंत्री को बांदा के प्रसिद्ध शजर पत्थर से निर्मित शिवालय भेंट कर सम्मानित किया।

कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, लोक निर्माण राज्यमंत्री कुंवर ब्रजेश सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा प्रशासनिक अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से विकास परियोजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के निर्देश भी दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments