Homeउत्तर प्रदेशबागपत: एनसीआर में 'परिवर्तन योजना' लागू, पुराने वाहनों के बदले BS-VI और...

बागपत: एनसीआर में ‘परिवर्तन योजना’ लागू, पुराने वाहनों के बदले BS-VI और EV खरीदने पर मिलेगा बड़ा लाभ

लोकेशन: बागपत

रिपोर्ट: विरेन्द्र तोमर

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में प्रदूषण नियंत्रण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘परिवर्तन योजना’ लागू की गई है। योजना के तहत पुराने BS-I से BS-IV वाहनों को बदलकर नए BS-VI, CNG या इलेक्ट्रिक वाहन (EV) खरीदने पर वाहन स्वामियों को विभिन्न प्रकार की रियायतें दी जाएंगी।

एआरटीओ (प्रवर्तन) विपिन कुमार ने बताया कि पात्र वाहन स्वामी पुराने वाहन स्क्रैप कर नए पर्यावरण अनुकूल वाहन खरीदने पर कई लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

योजना के प्रमुख लाभ

10 वर्षों तक 100% मोटर वाहन कर (रोड टैक्स) में छूट।

पंजीकरण शुल्क पूरी तरह माफ।

वाहन निर्माता कंपनियों की ओर से 8% तक अग्रिम (अपफ्रंट) छूट।

BS-VI, CNG और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देकर प्रदूषण कम करने का प्रयास।

परिवहन विभाग ने पात्र वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ उठाकर पुराने प्रदूषणकारी वाहनों की जगह आधुनिक एवं पर्यावरण अनुकूल वाहन अपनाएं। इससे वायु प्रदूषण कम होगा और स्वच्छ वातावरण के लक्ष्य को भी बल मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments