Homeउत्तर प्रदेशबारिश में बिजली हादसों की रोकथाम के लिए प्रशासन अलर्ट, कंट्रोल रूम...

बारिश में बिजली हादसों की रोकथाम के लिए प्रशासन अलर्ट, कंट्रोल रूम नंबर जारी

रिपोर्ट: एकरार

स्थान: गाजीपुर

बारिश के मौसम में बिजली से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए गाजीपुर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने लोगों से जर्जर बिजली के पोल, झुके हुए खंभों और लटकते बिजली के तारों से सतर्क रहने की अपील की है।

प्रेसवार्ता के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में बिजली से जुड़े हादसों की रोकथाम प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए बिजली विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं और शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि कहीं भी जर्जर बिजली का पोल, टूटे या लटकते तार अथवा किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका दिखाई दे, तो तत्काल कंट्रोल रूम नंबर 9453047253 पर सूचना दें।

जिलाधिकारी ने कहा कि सूचना मिलने के बाद संबंधित विभाग तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करेगा। यदि शिकायत के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं होती है, तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि आवश्यकता पड़ने पर नागरिक सीधे जिलाधिकारी के सीयूजी नंबर पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments