Homeउत्तर प्रदेशजनगणना-की तैयारी तेज, डीएम सुनील कुमार सिंह ने शुरू कराया जागरूकता अभियान

जनगणना-की तैयारी तेज, डीएम सुनील कुमार सिंह ने शुरू कराया जागरूकता अभियान

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। जनगणना-2027 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जनगणना के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष सेल्फी प्वाइंट स्थापित किया गया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं जिला जनगणना अधिकारी गंभीर सिंह ने सेल्फी प्वाइंट पर पहुंचकर अभियान का संदेश दिया और नागरिकों को जनगणना में भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि जनगणना देश के विकास की योजनाओं का मजबूत आधार है। इससे प्राप्त आंकड़ों के आधार पर शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की रूपरेखा तैयार की जाती है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी और सही जानकारी उपलब्ध कराना बेहद महत्वपूर्ण है।

सेल्फी प्वाइंट पर ‘मेरी गणना-मेरा अधिकार-मेरा भविष्य’ और ‘गिनती से बढ़ेगा विकास’ जैसे नारों के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन नागरिकों तक जनगणना का संदेश पहुंचाने में जुटा है। प्रशासन ने लोगों से जनगणना-2027 में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments