Homeउत्तर प्रदेशआयुष मंत्रालय में मनोनयन पर ललित मोहन शर्मा का सम्मान

आयुष मंत्रालय में मनोनयन पर ललित मोहन शर्मा का सम्मान

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। आयुष मंत्रालय में सदस्य मनोनीत होने के बाद शिवसेना के वरिष्ठ नेता ललित मोहन शर्मा का शनिवार को प्रदेश कार्यालय पर भव्य सम्मान किया गया। शिवसेना पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पगड़ी पहनाकर और बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। इस मनोनयन को संगठन में समर्पित कार्यकर्ताओं को मिल रहे राजनीतिक सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।

सम्मान समारोह में शिवसेना के प्रदेश महासचिव बिट्टू सिखेड़ा और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के जिलाध्यक्ष ब्रजवीर सिंह ने ललित मोहन शर्मा को सम्मानित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।

प्रदेश महासचिव बिट्टू सिखेड़ा ने कहा कि ललित मोहन शर्मा का आयुष मंत्रालय में मनोनयन केवल एक पद की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि वर्षों से संगठन के लिए काम कर रहे शिवसैनिकों के सम्मान और स्वाभिमान की पहचान है। उन्होंने शिवसेना के पक्ष प्रमुख एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्मान देने और उन्हें आगे बढ़ाने का काम किया है।

सिखेड़ा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शिवसैनिक लंबे समय से संगठन के लिए मेहनत कर रहे हैं। अब उन्हें उनकी निष्ठा और समर्पण के अनुरूप पहचान मिल रही है। संगठन की असली ताकत उसका कार्यकर्ता है और कार्यकर्ताओं का सम्मान बनाए रखना नेतृत्व की जिम्मेदारी है।

सुभासपा जिलाध्यक्ष ब्रजवीर सिंह ने कहा कि आयुष मंत्रालय में सदस्य के रूप में मिली जिम्मेदारी ललित मोहन शर्मा के अनुभव और सामाजिक योगदान को आगे बढ़ाने का अवसर है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शर्मा इस दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए समाज और जनहित के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

समारोह में प्रमोद अग्रवाल, मुकेश त्यागी, संजीव वर्मा, उज्ज्वल कुमार सहित शिवसेना और सुभासपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने ललित मोहन शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments