Homeउत्तर प्रदेशमुफ्त मूंगफली बीज की 185 किटें बरामद, ब्लैक मार्केटिंग की आशंका में...

मुफ्त मूंगफली बीज की 185 किटें बरामद, ब्लैक मार्केटिंग की आशंका में जांच शुरू

स्थान: ललितपुर

ललितपुर में किसानों को निःशुल्क वितरण के लिए भेजे गए मूंगफली के बीज की बड़ी खेप संदिग्ध परिस्थितियों में एक मकान से बरामद होने के बाद कृषि विभाग ने जांच शुरू कर दी है।

उप कृषि निदेशक ने सूचना के आधार पर शहर के रावतयाना इलाके में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान करीब 20 क्विंटल मूंगफली और 185 सरकारी बैग बरामद किए गए, जिन्हें विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया।

प्रारंभिक आशंका है कि कई किसानों के नाम पर प्राप्त किए गए निःशुल्क बीज को एकत्र कर उसकी ब्लैक मार्केटिंग की तैयारी की जा रही थी। हालांकि, मामले में अंतिम निष्कर्ष जांच के बाद ही सामने आएगा।

वहीं, जिस व्यक्ति के यहां से बीज बरामद हुआ, उसने ब्लैक मार्केटिंग के आरोपों से इनकार करते हुए दावा किया कि यह मूंगफली उसके रिश्तेदारों की है।

कृषि विभाग ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला ललितपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के गुरुदीन स्कूल के पास स्थित रावतयाना मोहल्ले का बताया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments