रिपोर्ट – कबीर
मुजफ्फरनगर। 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को जड़ौदा स्थित होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज में आयुर्वेद जनजागरूकता कार्यक्रम हुआ। छात्राओं को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया ने “संतुलित आहार, स्वस्थ जीवन का आधार” का संकल्प दिलाया।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. इसम पाल के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में समिति सदस्य डॉ. राजीव कुमार ने आयुर्वेद के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या और रोगों से बचाव पर ध्यान देना जरूरी है।
डॉ. राजीव कुमार ने जनपदवासियों से आयुर्वेद को जीवनशैली में शामिल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में छात्राओं और विद्यालय स्टाफ ने सहभागिता की। प्रतिभागियों को उपहार देकर उत्साहवर्धन भी किया गया।
इस वर्ष 11वें आयुर्वेद दिवस की थीम “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” है। थीम के माध्यम से निवारक स्वास्थ्य देखभाल, कल्याण और टिकाऊ जीवनशैली में आयुर्वेद की भूमिका को रेखांकित किया जा रहा है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया और स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
