Homeउत्तर प्रदेशफर्जी जीएसटी फर्मों से सरकार को चूना, दो गिरफ्तार

फर्जी जीएसटी फर्मों से सरकार को चूना, दो गिरफ्तार

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। फर्जी जीएसटी फर्में बनाकर बंद फर्मों के नाम पर लेन-देन और फर्जी बिल तैयार कर राजस्व को नुकसान पहुंचाने के मामले में नई मंडी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन, जियो का सिम कार्ड और फर्जी जीएसटी बिलों की प्रतियां बरामद हुई हैं।

राज्य कर अधिकारी खंड-4 ने 19 अक्तूबर 2025 को नई मंडी थाने में तहरीर दी थी। आरोप था कि मोईदीनपुर निवासी इंतयाज फर्जी फर्म संचालित कर बंद हो चुकी फर्मों के साथ कागजों में लेन-देन दिखा रहा है। इससे राजस्व को नुकसान पहुंचाया जा रहा था। पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने 21 सितंबर को जानसठ रोड से लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर जाने वाले रास्ते से दो आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान इंतयाज पुत्र सादुल्ला खान, निवासी मोईदीनपुर, हाल निवासी लद्दावाला और सलमान पुत्र निसार अहमद, निवासी खालसा पट्टी सुजडू के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के मोबाइल से फर्जी जीएसटी फर्मों के बिलों की प्रतियां और अन्य दस्तावेज मिले हैं। बरामद दस्तावेजों के आधार पर फर्जी फर्मों और लेन-देन से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

कार्रवाई थाना प्रभारी आनंद देव मिश्र के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक दिनेश कौशिक, कांस्टेबल रवि कुमार, कुलदीप, राहुल कुमार और रिजर्व कांस्टेबल हीरा सिंह शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments