Homeउत्तर प्रदेशवीरांगना झलकारी बाई की 196वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा, शौर्य और बलिदान...

वीरांगना झलकारी बाई की 196वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा, शौर्य और बलिदान को किया याद

रिपोर्ट – अखिलेन्द्र राजपूत

महोबा। महोबा में वीरांगना झलकारी बाई की 196वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद समाजसेवियों और गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके अदम्य साहस, वीरता और देशभक्ति को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई का जीवन मातृ शक्ति, आत्मसम्मान और राष्ट्रभक्ति की ऐसी मिसाल है, जो सदियों तक देशवासियों को प्रेरित करती रहेगी।

*V/O* –22 नवंबर 1830 को झांसी के निकट भोजला गांव में जन्मीं वीरांगना झलकारी बाई ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अपनी बहादुरी से इतिहास में अमिट पहचान बनाई। साधारण परिवार में जन्म लेने के बावजूद उन्होंने असाधारण साहस और युद्ध कौशल का परिचय दिया।
रानी लक्ष्मीबाई की सेना के महिला सैन्य दल ‘दुर्गा दल’ में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने वाली झलकारी बाई ने 1858 में झांसी की घेराबंदी के दौरान रानी लक्ष्मीबाई की सुरक्षा के लिए उनका वेश धारण कर अंग्रेजी सेना को भ्रमित करने का साहसिक प्रयास किया। उनका त्याग, संघर्ष और बलिदान आज भी बुंदेलखंड की लोकगाथाओं में जीवित है।
इस अवसर पर समाजसेवी भागीरथ नगायज, भूपेन्द्र साहू, डॉ. कालीचरन अनुरागी, अजय राज कोली , वासुदेव अनुरागी, लालचंद्र अनुरागी, पुष्पा अनुरागी, गनेशी अनुरागी एवं जागेश्वर अनुरागी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने वीरांगना झलकारी बाई के जीवन संघर्ष को याद करते हुए उनके बताए साहस, त्याग और स्वाभिमान के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
वीरांगना झलकारी बाई अमर रहें!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments