Homeउत्तर प्रदेशबिजनौर में युवा संगठन को विस्तार देगी राष्ट्रीय प्रजापति महासभा युवा जिलाध्यक्ष...

बिजनौर में युवा संगठन को विस्तार देगी राष्ट्रीय प्रजापति महासभा युवा जिलाध्यक्ष और जिला कार्यकारिणी के गठन की तैयारी, सक्रिय युवाओं से आगे आने की अपील

रिपोर्ट – राकेश कुमार 

बिजनौर, धामपुर। राष्ट्रीय प्रजापति महासभा (रजि.) जनपद बिजनौर में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए युवा जिलाध्यक्ष और युवा जिला कार्यकारिणी का गठन करने की तैयारी की जा रही है। इस पहल के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों से संगठन से जुड़ने के इच्छुक युवाओं से संपर्क करने का आह्वान किया गया है।
महासभा के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार दक्ष ने बताया कि जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों, तहसीलों और ब्लॉकों से इच्छुक युवा इस संगठनात्मक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आगे आ सकते हैं। संगठन ऐसे युवाओं को जिम्मेदारी देने की दिशा में प्रयासरत है, जो सामाजिक और संगठनात्मक कार्यों में रुचि रखते हों तथा महासभा की नीतियों के अनुरूप कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हों।
उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यक्रमों में नियमित सहभागिता, समय-समय पर उपस्थिति और संगठन के प्रति निष्ठा महत्वपूर्ण है। युवा जिलाध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी के गठन का उद्देश्य युवाओं को संगठन से जोड़ना और उनकी सक्रिय भागीदारी के माध्यम से संगठन को मजबूत बनाना है।
जिलाध्यक्ष ने इच्छुक युवा साथियों से संगठनात्मक दायित्व निभाने के लिए आगे आने और उनसे संपर्क करने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments