Homeउत्तर प्रदेशपरेड में एसएसपी ने परखा पुलिस का अनुशासन, वाहनों की भी जांच

परेड में एसएसपी ने परखा पुलिस का अनुशासन, वाहनों की भी जांच

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार को एसएसपी सूरज कुमार राय ने परेड की सलामी लेकर पुलिसकर्मियों के अनुशासन, फिटनेस और वर्दी के मानकों को परखा। टोलीवार ड्रिल कराकर पुलिसकर्मियों को एकरूपता बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस वाहनों की कार्यक्षमता जांची और डायल-112 की टीम को आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए सतर्क रहने को कहा।

शुक्रवार परेड का संचालन सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के. मिश्रा ने किया। परेड ग्राउंड में पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवाई गई। एसएसपी ने टोलीवार निरीक्षण कर टर्नआउट देखा और निर्धारित मानकों के अनुरूप वर्दी पहनने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने के साथ ड्यूटी के दौरान अनुशासन बनाए रखना चाहिए।

वाहनों में हूटर, लाइट और मेडिकल किट जांची

परेड के दौरान पुलिस वाहनों को चलवाकर उनकी कार्यक्षमता का परीक्षण किया गया। वाहनों में लगे हूटर, लाइट, अन्य जरूरी उपकरणों और प्राथमिक चिकित्सा किट की स्थिति जांची गई। संबंधित अधिकारियों और वाहन चालकों को वाहनों की नियमित साफ-सफाई, रखरखाव और सभी उपकरणों को चालू हालत में रखने के निर्देश दिए गए। डायल-112 के पुलिसकर्मियों को निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर समय से पहुंचने और आपात स्थिति में रिस्पांस टाइम बेहतर रखने को कहा गया।

भोजनालय से बैरकों तक व्यवस्थाएं परखीं

परेड के बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन के भोजनालय, पुलिस कैफे, सब्सिडियरी कैंटीन और बैरकों का निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों के खानपान, साफ-सफाई और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेकर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। मोटर परिवहन शाखा में वाहनों के रखरखाव के साथ रजिस्टरों और अभिलेखों की भी जांच की गई।

अर्दली रूम में रजिस्टरों की जांच

निरीक्षण के अंत में एसएसपी ने आदेश कक्ष में अर्दली रूम लेकर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से संबंधित रजिस्टरों व अभिलेखों की जांच की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु सिद्धार्थ, सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के. मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments