Homeउत्तर प्रदेशबाराबंकी में PET परीक्षा केंद्रों पर DM-SP का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था...

बाराबंकी में PET परीक्षा केंद्रों पर DM-SP का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

रिपोर्ट – संदीप वर्मा 

बाराबंकी। आज 30 अक्टूबर को जिलाधिकारी बाराबंकी ईशान प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक बाराबंकी रवीना त्यागी द्वारा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन संपन्न कराने हेतु थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत जमीलउर रहमान किदवई इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र व फतेहचन्द जगदीश राय इंटर कॉलेज, सफदरगंज का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश द्वार पर चेकिंग प्रक्रिया और कमरों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया, साथ ही परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संचालित करने तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को पूरी मुस्तैदी, सतर्कता और शालीनता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के कड़े निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments