Homeउत्तर प्रदेशबिजनौर गुरबाणी पाठ कीर्तन उच्चारण प्रतियोगिता में सरदार जसमान सिंह ने प्राप्त...

बिजनौर गुरबाणी पाठ कीर्तन उच्चारण प्रतियोगिता में सरदार जसमान सिंह ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

रिपोर्ट – राकेश कुमार

बिजनौर। धामपुर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत गुरुवाणी पाठ एवं कीर्तन उच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सरदार जसमान सिंह ने प्रथम स्थाघमन प्राप्त करने का सौभाग्य अर्जित किया जबकि द्वितीय स्थान पर तीन प्रतिभागी तथा तृतीय स्थान पर दो प्रतिभागी रहे इस दौरान प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों ने अपने शुद्ध उच्चारण तथा प्रस्तुत की गई धारा प्रवाह शैली से सभी को अचंभित कर दिया संगत समूह ने पंथ से संबंधित जयकारों के बीच इन बच्चों को भरपूर प्रोत्साहन एवं सम्मान भी प्रदान किया गुरुद्वारा के दीवान हाल में गुरु घर की संस्था बेबे नानकी दल की जत्थेदार बीबी अमनप्रीत कौर सीडाना तथा गुरु घर की दो समर्पित एवं निष्ठावान सेविकाओं बीबी सर्वजीत कौर अरोड़ा तथा बीबी हरमीत कौर खालसा के संयोजन में आयोजित इस प्रतियोगिता में आशा से भी अधिक संख्या में गुरमुख परिवारों के बच्चों ने सहभागिता की घोषित परिणामों के अंतर्गत सरदार जसमान सिंह ने प्रथम तथा जसवीर कौर दिवजोत कौर एवं जपनूर कौर ने द्वितीय तथा सरदार हरजस सिंह और सरदार निशप्रीत सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया इन विजेता बच्चों को वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह एवं बोले सो निहाल सत श्री अकाल के सामूहिक जयकारों के बीच सम्मानित भी किया गया बेबे नानकी दल की जत्थेदार बीबी अमनप्रीत कौर सीडाना ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन का मुख्य उद्देश्य गुरमुख परिवारों के बच्चों को पहली पातशाही साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज से लेकर दशमेश गुरु गोविंद सिंह जी महाराज तक के सभी दसों गुरुओं तथा चारों साहिबजादों के जीवन दर्शन आदर्श और सिद्धांतों से परिचित कराने संबंधी जागरूकता का संचार करना है इस दौरान गुरु महाराज के वजीर ज्ञानी रघुवीर सिंह तथा गुरुद्वारा की प्रबंध समिति के अध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह एडवोकेट एवं सचिव सरदार गुरु चरण सिंह चावला ने भी समसामयिक विचारों के माध्यम से प्रतियोगिता में सहभागिता बनाने वाले गुरमुख परिवारों के बच्चों और उनके अभिभावकों की सराहना की और बच्चों को इसी प्रकार प्रोत्साहित करते रहने का आह्वान किया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments