Homeउत्तर प्रदेशचार पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त, एसपी क्राइम ने सम्मानित कर दी भावभीनी विदाई

चार पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त, एसपी क्राइम ने सम्मानित कर दी भावभीनी विदाई

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हुए चार पुलिसकर्मियों को रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु सिद्धार्थ ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पुष्पमाला पहनाकर और स्मृति चिह्न व उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उनके सेवाकाल की सराहना करते हुए विभाग के प्रति उनके योगदान को याद किया गया।

समारोह में एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने कहा कि पुलिस विभाग में लंबे समय तक सेवाएं देना अपने आप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों ने अपने सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ विभाग की जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उन्होंने सभी के योगदान के लिए आभार जताते हुए उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान एसपी क्राइम ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों से भी बातचीत की। उन्होंने सभी के स्वस्थ, सुखमय और समृद्ध जीवन की कामना की। समारोह में प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सहकर्मियों ने भी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके साथ बिताए कार्यकाल को याद किया।

ये चार पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त

सेवानिवृत्त होने वालों में उपनिरीक्षक अनिल कुमार थाना कोतवाली नगर, उपनिरीक्षक जयवीर सिंह रिजर्व पुलिस लाइन, उपनिरीक्षक रामकिशन शर्मा थाना भौराकलां और उपनिरीक्षक श्यौराज सिंह थाना सिविल लाइन शामिल हैं। चारों पुलिसकर्मी अधिवर्षता आयु पूरी होने पर सेवानिवृत्त हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments