रिपोर्ट – शारिक खान
रामपुर/पटवाई। पटवाई-मिलक रोड पर नरखेड़ा स्थित विशाल बैंक्वेट हॉल के सामने एक बीमार गाय पिछले करीब 5-6 दिनों से सड़क किनारे पड़ी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार गाय की हालत बेहद खराब है और वह उठने में भी असमर्थ दिखाई दे रही है।
सड़क किनारे बीमार अवस्था में पड़ी गाय को देखकर लोगों में चिंता और नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने संबंधित जिम्मेदारों से तत्काल गाय का उपचार कराने तथा उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की मांग की है, ताकि उसे आवारा हालत में सड़क किनारे परेशान न होना पड़े।
गौ रक्षा संगठनों से आगे आने की अपील
स्थानीय लोगों ने गौ रक्षा संगठनों, गौसेवकों और सनातन धर्म से जुड़े लोगों से अपील की है कि वे मामले का संज्ञान लेते हुए बीमार गौ माता की मदद के लिए आगे आएं। लोगों का कहना है कि गाय को उपचार के बाद उचित एवं सुरक्षित गौशाला में स्थान मिलना चाहिए।
स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग एवं गौ रक्षा संगठन तत्काल मौके पर पहुंचकर गाय को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाएं और उसके इलाज की व्यवस्था करें।
