Homeउत्तर प्रदेशधामपुर संरक्षकों द्वारा पुराना कार्यकाल समाप्त कर सभी अधिवक्ताओं की सहमति से...

धामपुर संरक्षकों द्वारा पुराना कार्यकाल समाप्त कर सभी अधिवक्ताओं की सहमति से अध्यक्ष ओर महासचिव की घोषणा की

रिपोर्ट – राकेश कुमार

धामपुर। स्टेशन रोड स्थित जय अंबे गेस्ट हाउस में क्षेत्रीय बर एसोसिएशन धामपुर के संरक्षक अनिल शर्मा, हितेश भटनागर व शाहिद सूरी एडवोकेट द्वारा पुरानी कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त करते हुए उनके निर्देशन में सभी क्षेत्रीय बार एसोसिएशन धामपुर के अधिवक्ता साथियों की उपस्थिति में सुनील शर्मा एडवोकेट को क्षेत्रीय बार एसोसिएशन धामपुर का अध्यक्ष और नबील अहमद एडवोकेट को सर्वसम्मति से महासचिव चुना। जिसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा संरक्षक और पूर्व अध्यक्ष आर के आर्य एडवोकेट द्वारा की गई।
क्षेत्रीय बार एसोसिएशन के सभी 36 अधिवक्ताओं ने उपस्थित होकर अपनी सहमति जताते हुए सर्व सहमति दी और सभी उपस्थित अधिवक्ता साथियों ने पूर्व अध्यक्ष आर के आर्य एडवोकेट के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिस तरह पुराने कार्यकारिणी में अध्यक्ष रहते हुए क्षेत्रीय बर एसोसिएशन के प्रत्येक अधिवक्ता साथी के दुख सुख में साथ दिया, इसी तरह नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा और महासचिव नवीन अहमद से उम्मीद और अपेक्षा है कि वह भी उनसे बढ़कर सभी अधिवक्ता साथियों के सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष आर के आर्य एडवोकेट ने अपने कार्यकाल के समापन पर सभी अधिवक्ता साथियों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। और आगे भी तन मन धन से क्षेत्रीय बर एसोसिएशन धामपुर के साथ खड़े होने की बात कही।
क्षेत्रीय बार एसोसिएशन धामपुर के संरक्षकों ने एक सप्ताह के अंदर नव कार्यकारिणी बनाने के लिए नवनियुक्त अध्यक्ष और महासचिव को निर्देशित किया। क्षेत्रीय बार एसोसिएशन में अध्यक्ष और महासचिव के नामों की घोषणा संरक्षकों द्वारा सभी अधिवक्ताओं की सहमति से की गई। सभी अधिवक्ता साथियों ने नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा एडवोकेट व महासचिव नबील एडवोकेट को फूल की मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत भी किया।
मीटिंग में संरक्षक अनिल शर्मा, हितेश भटनागर, शाहिद सूरी, पूर्व अध्यक्ष आर के आर्य, पूर्व महासचिव अली खान, संयुक्त सचिव शुभम चौहान, आदि रहे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments