Homeउत्तर प्रदेशदुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन सख्त, 1152 पंडालों पर रहेगी निगरानी, रात...

दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन सख्त, 1152 पंडालों पर रहेगी निगरानी, रात 10 बजे बाद डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई, विसर्जन मार्गों पर सुरक्षा से लेकर सफाई तक पुख्ता इंतजाम के निर्देश

रिपोर्ट – ओम प्रकाश

चित्रकूट। आगामी दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट सभागार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिले में प्रस्तावित 1152 दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा, यातायात, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई और मूर्ति विसर्जन को लेकर अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए गए,जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पूजा पंडालों में अग्निशमन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम पहले से सुनिश्चित करने होंगे। विद्युत विभाग को विसर्जन मार्गों पर जर्जर एवं लटकते तारों को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। पंडालों के भीतर खुले विद्युत तार मिलने या किसी अप्रिय घटना की स्थिति में पंडाल संचालकों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत सहायकों के माध्यम से लगातार निगरानी रखने को कहा गया है।

रात 10 बजे बाद डीजे पर पूरी तरह रोक

प्रशासन ने ध्वनि प्रदूषण को लेकर भी सख्त रुख अपनाया है। शासन एवं सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। अश्लील अथवा भड़काऊ गीत बजाने पर भी कार्रवाई की जाएगी।

विसर्जन मार्ग होंगे गड्ढामुक्त

जिलाधिकारी ने मूर्ति विसर्जन मार्गों को समय रहते गड्ढामुक्त और सुगम बनाने के निर्देश दिए। जिन स्थानों पर बड़ी संख्या में प्रतिमाओं का विसर्जन होता है, वहां विशेष व्यवस्थाएं करने, पर्याप्त पेयजल के लिए टैंकर लगाने और सुरक्षा के लिए गोताखोरों की तैनाती के निर्देश दिए गए। विसर्जन स्थलों पर तैनात कर्मचारियों को निर्धारित समय पर ड्यूटी पर मौजूद रहने को कहा गया।सफाई और छुट्टा पशुओं पर भी फोकस,नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में नियमित सफाई तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। सड़कों पर घूमने वाले छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए कैटल कैचर का उपयोग कर उन्हें सुरक्षित गौशालाओं में पहुंचाने को कहा गया। प्रत्येक क्षेत्र पंचायत में एक कैटल कैचर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस को लगातार गश्त के निर्देश

पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन गश्त और पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन कराया जाए और बिना अनुमति किसी नए स्थान पर दुर्गा पूजा पंडाल स्थापित न होने दिया जाए। थाना स्तर पर पंडाल संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें सभी नियमों की जानकारी देने के भी निर्देश दिए गए।इसके अलावा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पर्याप्त दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने, खाद्य सुरक्षा अधिकारी को मिलावट के खिलाफ लगातार जांच अभियान चलाने और एआरटीओ को सड़क सुरक्षा की व्यवस्थाएं मजबूत रखने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments