Homeउत्तर प्रदेशत्योहारों पर शांति बनाए रखने की अपील, भोपा थाने में हुई शांति...

त्योहारों पर शांति बनाए रखने की अपील, भोपा थाने में हुई शांति समिति की बैठक

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। आगामी धनतेरस, दीपावली और भैया दूज के त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए गुरुवार को थाना भोपा परिसर में शांति एवं सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। क्षेत्राधिकारी भोपा की उपस्थिति में हुई बैठक में क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं संभ्रांत लोगों ने भाग लिया।

बैठक में पुलिस अधिकारियों ने सभी से त्योहारों को आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी तरह की अफवाह या असामाजिक गतिविधि से बचने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की गई।

इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने अपनी समस्याएं और सुझाव पुलिस अधिकारियों के सामने रखे। अधिकारियों ने सभी की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।

बैठक का समापन त्योहारों को आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने तथा पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments