Homeउत्तर प्रदेशडीएम के जनता दर्शन में दिव्यांग छात्र को मिला सहारा, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल...

डीएम के जनता दर्शन में दिव्यांग छात्र को मिला सहारा, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल से आसान होगी पढ़ाई की राह

80 प्रतिशत दिव्यांग बीकॉम छात्र यश शर्मा की समस्या पर जिलाधिकारी ने दिखाई संवेदनशीलता

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। जनता दर्शन में अपनी समस्या लेकर पहुंचे 80 प्रतिशत दिव्यांग बीकॉम छात्र यश शर्मा के लिए जिलाधिकारी श्री अजय कुमार द्विवेदी की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। जिलाधिकारी के निर्देश पर छात्र को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई गई, जिससे अब उसके लिए कॉलेज आने-जाने की राह आसान हो सकेगी।
तहसील सदर क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी निवासी यश शर्मा बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र हैं। विगत दिवस वह अपनी समस्या लेकर जनता दर्शन में जिलाधिकारी के समक्ष पहुंचे थे। उन्होंने बताया था कि दिव्यांगता के कारण उन्हें कॉलेज आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आवागमन की परेशानी के कारण उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी। छात्र की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी ने यश शर्मा को अपने हाथों से मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्रदान की। ट्राईसाइकिल मिलते ही छात्र के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी।
मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल मिलने से अब यश शर्मा को कॉलेज आने-जाने में सुविधा होगी और वह अधिक आत्मनिर्भर होकर अपनी पढ़ाई को सुचारु रूप से जारी रख सकेंगे। जनता दर्शन में समस्या के त्वरित समाधान की इस पहल ने एक बार फिर प्रशासन की संवेदनशील कार्यशैली को सामने रखा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments