रिपोर्ट – कबीर
मुजफ्फरनगर। भोपा – जनता इंटर कॉलेज भोपा में बृहस्पतिवार को विभिन्न सुरक्षा बलों में तैनात विद्यालय के पुरातन छात्रों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान भारतीय सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों में सेवाएं दे रहे पूर्व छात्रों को माल्यार्पण और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। पुरातन छात्रों ने स्टार एलुमनी कोष से विद्यालय के प्रधानाचार्य कार्यालय के लिए 10 विशेष कुर्सियां भी भेंट कीं।
विद्यालय सभागार में आयोजित समारोह में प्रधानाचार्य संजय कुमार ने कहा कि विद्यालय को अपने सभी पुरातन छात्रों पर गर्व है। पूर्व छात्र विद्यालय के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। सुरक्षा बलों में तैनात पुरातन छात्र वर्तमान विद्यार्थियों को करियर काउंसलिंग के माध्यम से सुरक्षा बलों में भर्ती होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं।
इससे पूर्व एनसीसी अधिकारी कैप्टन रमन सिंह ने अतिथियों का परिचय कराया। समारोह में भारतीय सेना के धीरज राठी, दिल्ली पुलिस के राजकुमार राठी और अंकित राठी, यूपी पुलिस के रोहित गुलिया, अमित अहलावत और अंकुर राठी, भारतीय सेना साइबर ग्रुप के आलोक राठी, सीआईएसएफ के अमृत सहरावत और अरुण सहरावत तथा सीआरपीएफ के शुभम कुमार को सम्मानित किया गया। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शुकतीर्थ की संचालिका प्रवेश दीदी को भी पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर धीरज राठी, रोहित गुलिया, आलोक राठी, चीफ प्रॉक्टर संजीव राठी और कृषि प्रवक्ता अभिषेक चौधरी ने भी विचार रखे। एनसीसी कैडेट्स ने अतिथियों को सलामी देकर गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जनता हाई ग्राम स्कूल सोसायटी के सदस्य प्रवेंद्र राठी ने की। संचालन चीफ प्रॉक्टर संजीव राठी और मेजर अरविंद कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में सोसायटी के सदस्य नवीन कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे। शारीरिक शिक्षक लोकेन्द्र कुमार, चांदबीर सिंह, अर्जुन ठाकुर और जितेंद्र कुमार आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
