रिपोर्ट – कबीर
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना को बढ़ावा देने के लिए मैपल्स ग्रुप ऑफ हायर एजुकेशन गर्ल्स कॉलेज, बुढ़ाना में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने जनपदवासियों से स्व-गणना के माध्यम से जनगणना में भागीदारी करने और सटीक जानकारी दर्ज करने की अपील की।
जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी एवं उपप्रमुख जिला जनगणना अधिकारी अमित कुमार तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व व जिला जनगणना अधिकारी गंभीर सिंह के निर्देशन में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य लोगों को स्व-गणना की प्रक्रिया और उसके महत्व से अवगत कराना रहा।
कार्यक्रम का आयोजन बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि स्व-गणना से जनगणना का कार्य सरल, तेज और अधिक सटीक होगा। नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से जनगणना के आंकड़ों की गुणवत्ता बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
छात्राओं ने संदेश दिया कि 16 से 30 नवंबर 2026 तक चल रही स्व-गणना प्रक्रिया में सभी लोग समय रहते अपनी जानकारी दर्ज करें और जनगणना में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
कार्यक्रम में कॉलेज डायरेक्टर डॉ. दिव्या जैन, असिस्टेंट एवं एसोसिएट प्रोफेसर और श्री शिवराज सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। छात्राओं ने जागरूकता संदेश के माध्यम से लोगों को स्व-गणना के प्रति प्रेरित किया।

