Homeउत्तर प्रदेशगंगनहर में डूब रही नाबालिग को भोपा पुलिस ने बचाया, पिता और...

गंगनहर में डूब रही नाबालिग को भोपा पुलिस ने बचाया, पिता और सौतेली मां गिरफ्तार

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। भोपा क्षेत्र में गंगनहर में डूब रही नाबालिग युवती की भोपा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जान बचा ली। युवती ने आरोप लगाया कि उसके पिता और सौतेली मां ने उसे जान से मारने की नीयत से गंगनहर में धक्का दिया था। पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

27 नवंबर की रात भोपा पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गंगनहर पटरी के पास से युवती के बचाओ-बचाओ चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तो नाबालिग युवती नहर में डूबे एक पेड़ की शाखा पकड़कर बचने का प्रयास कर रही थी। पुलिस ने अतिरिक्त बल और महिला आरक्षी को मौके पर बुलाकर प्रयास किया और युवती को सकुशल बाहर निकाल लिया।

महिला आरक्षी ने युवती से पूछताछ की तो उसने अपने पिता फैसल और सौतेली मां साया हसीन पर जान से मारने की नीयत से नहर में धक्का देने का आरोप लगाया। युवती के अनुसार, दोनों उसे मृत समझकर मौके से चले गए थे।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर थाना भोपा में मुकदमा संख्या 296/2026 धारा 109, 115(2), 3(5) बीएनएस और धारा 75 किशोर न्याय अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस ने नामजद आरोपी फैसल पुत्र रशीद और उसकी पत्नी साया हसीन निवासी गांव रुड़कलि तालिब अली, थाना भोपा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार फैसल थाना भोपा का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments