Homeउत्तर प्रदेशचोरी की टाटा 407 काटकर बेचने की तैयारी, दो गिरफ्तार, मिमलाना रोड...

चोरी की टाटा 407 काटकर बेचने की तैयारी, दो गिरफ्तार, मिमलाना रोड पर दबोचे गए आरोपी, कटे पार्ट्स और वाहन काटने के उपकरण बरामद

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन क्षेत्र से चोरी हुई टाटा 407 को कबाड़ में काटकर बेचने की तैयारी का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मिमलाना रोड पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गाड़ी के कटे हुए पार्ट्स और वाहन काटने के उपकरण बरामद किए। दो आरोपी मौके से फरार हो गए।

इंद्रा कॉलोनी निवासी तंजीम के पास डीजे सिस्टम लगवाने के लिए आई टाटा 407 (MP07 GA 3438) को उसने बेरी वाले कब्रिस्तान के पास सड़क किनारे खड़ा किया था। 28 सितंबर की सुबह वाहन गायब मिला। तहरीर पर सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना ने खोला राज। पुलिस टीम ने मिमलाना रोड से अय्याज पुत्र रियाजू उर्फ राजू और साजिद उर्फ मुन्ना पुत्र मकसूद अहमद को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, दोनों चोरी की टाटा 407 को काट रहे थे। मौके से वाहन के पार्ट्स और कटिंग उपकरण बरामद हुए।

पूछताछ में चार लोगों के नाम

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अय्याज के भाइयों सावेज और शुऐब के साथ मिलकर वाहन चोरी किया था। गाड़ी को काटकर उसके पार्ट्स बेचने की तैयारी थी। पुलिस के पहुंचने पर सावेज और शुऐब मौके से भाग निकले। दोनों की तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ चोरी और बरामदगी से संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस उनके अन्य संपर्कों और आपराधिक गतिविधियों के संबंध में भी जांच कर रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम: उपनिरीक्षक गजेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक खुशीलाल, कांस्टेबल मनीष अत्री, मनोज कुमार, लोकेन्द्र, योगेन्द्र कुमार और अरविन्द शामिल रहे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments