Homeउत्तर प्रदेशरामपुर तिराहा पर कड़ी होगी सुरक्षा

रामपुर तिराहा पर कड़ी होगी सुरक्षा

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रामपुर तिराहा पर प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम से एक दिन पहले पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन ने गुरुवार को कार्यक्रम स्थल और मंच का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के साथ प्रवेश और निकास मार्गों की स्थिति परखी और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसपी सिटी ने मंच, कार्यक्रम स्थल और आवाजाही के प्रमुख मार्गों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की कमी न रहने देने के निर्देश दिए। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने को कहा गया।

पुलिस ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments