Homeउत्तर प्रदेशचक्रव्यूह अभियान में कोतवाली नगर पुलिस ने वारंटी को दबोचा

चक्रव्यूह अभियान में कोतवाली नगर पुलिस ने वारंटी को दबोचा

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। वारंटियों और शातिर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे चक्रव्यूह अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को उसके गांव से दबोचकर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 23 नवंबर को ग्राम कल्लरपुर कच्छौली निवासी पप्पल उर्फ प्रेमपाल (47) पुत्र बालेश्वर को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2016 में मारपीट, गाली-गलौज, चोट पहुंचाने और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी मामले में न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी मुकदमा अपराध संख्या 997/2016 में वांछित वारंटी था। उसे संबंधित न्यायालय में पेश किया जाएगा। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नवीन कुमार, कांस्टेबल टिंकू कुमार और गौरव कुमार शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments