रिपोर्ट – कबीर
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित आरोपी सारिन को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव नरा का रहने वाला है। पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार किया।
थाना प्रभारी विपिन त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए सारिन पुत्र अफसरून (24) को दबोचा। आरोपी के खिलाफ मंसूरपुर थाने में गैंगस्टर एक्ट की धारा 2/3 के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2023 में चोरी और चोरी के प्रयास तथा वर्ष 2024 में चोरी व चोरी का माल बरामद होने से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी विपिन त्यागी, उपनिरीक्षक ललित राजपूत, कांस्टेबल मोहित यादव और बलजीत सिंह शामिल रहे।
