रिपोर्ट – कबीर
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन क्षेत्र में कॉलेज जा रही युवती से छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी फरमान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, मल्हूपुरा निवासी फरमान पुत्र लताफत पर एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है। आरोप है कि 23 अक्टूबर को युवती इंटर कॉलेज जा रही थी, तभी आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। युवती और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है। मामले में युवती के पिता की तहरीर पर थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज किया गया था।
प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी फरमान को मल्हूपुरा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक खुशीलाल, कांस्टेबल लोकेन्द्र और योगेन्द्र शामिल रहे।
