Homeउत्तर प्रदेशगुलाब दास मौर्य ने सहारा कप का फीता काटकर किया उद्घाटन

गुलाब दास मौर्य ने सहारा कप का फीता काटकर किया उद्घाटन

रिपोर्ट – वसीम

अहरौरा,मीरजापुर। भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वी जयंती के अवसर पर 2 नवंबर दिन सोमवार को भगौती देई गांव के पंचायत भवन के प्रांगण में कबड्डी प्रतियोगिता सहारा कप का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका परिषद अहरौरा व 399 मड़िहान विधानसभा के भावी विधायक गुलाब दास मौर्य ने फिता काटकर कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
वही गुलाब दास मौर्य ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए खेल में कोई बड़ा कोई छोटा नहीं होता है,हार जीत एक हिस्सा होता है दो टीमें खेलती तो एक टीम जीतती एक टीम हारती है हार से निराश नहीं होना चाहिए,कबड्डी मे मेरा देश कई बार गोल्ड मेडल भी प्राप्त कर चुका है इसलिए इस कबड्डी को ग्रामीण स्तर से बढ़ावा देना चाहिए ताकि ग्रामीण क्षेत्र के होनहार खिलाड़ी भी नेशनल स्तर पर खेल सके और जिला सहित देश का नाम रोशन कर सके। और कहा की जीवन में शिक्षा के साथ-साथ खेलना भी जरूरी है। कबड्डी खेलने से स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।
इस अवसर पर राजबहादुर सिंह ग्राम प्रधान, अक्षय सिंह पटेल, राहुल सिंह, राहुल कुमार क्षेत्र पंचायत सदस्य, इंद्रजीत सिंह पटेल अपना दल एस ज़ोन अध्यक्ष, सुजीत यादव,आयुष पटेल, घनश्याम पटेल विहारी यादव,हिमांशु सैनी. दिनेश कुमार, संजय जायसवाल सभासद (संजू बाबा), संजय विश्वकर्मा के अलावा भारी संख्या मे ग्रामीण भी मौजूद रहें।
वही कार्यक्रम का संचालन फणिंद्र श्रीवास्तव ने किया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments