रिपोर्ट – कबीर
मुजफ्फरनगर। नचिकेता स्कूल्स में विद्यार्थियों के शारीरिक विकास, टीमवर्क और खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए इंटर-हाउस खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में टेरा, दिवम, इग्निस, एक्वा और एरिस हाउस के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
मैदान में सभी हाउस के खिलाड़ियों ने अपनी फुर्ती, गति, कौशल और तालमेल का शानदार प्रदर्शन किया। मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों में जीत का उत्साह दिखाई दिया। अनुशासन और खेल भावना के साथ खेले गए मैचों ने प्रतियोगिता को रोमांचक बना दिया।
प्रतियोगिता में टेरा हाउस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। विद्यालय परिवार ने विजेता टीम को बधाई दी और अन्य हाउस के खिलाड़ियों के प्रयासों की भी सराहना की।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

