Homeउत्तर प्रदेशकड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई नवोदय परीक्षा, 79 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित;...

कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई नवोदय परीक्षा, 79 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित; भटका छात्र प्रधानाचार्य की तत्परता से पहुंचा केंद्र

रिपोर्ट – मोहम्मद नसीम

बाराबंकी। हैदरगढ़ बाराबंकी राजकीय इंटर कॉलेज सुबेहा में शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा केंद्र की सही जानकारी न होने से कई अभिभावक असमंजस में रहे। इसी दौरान एक छात्र गलती से दूसरे परीक्षा केंद्र पहुंच गया। हालांकि विद्यालय के प्रधानाचार्य की तत्परता से छात्र परीक्षा देने से वंचित होने से बच गया।

जानकारी के अनुसार राजकीय इंटर कॉलेज सुबेहा में कुल 258 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। इनमें से 179 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 79 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।

वहीं, पीएस संतोषपुर में अध्ययनरत छात्र आयांश का परीक्षा केंद्र राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हैदरगढ़ निर्धारित था। लेकिन परीक्षा केंद्र की सही जानकारी न होने के कारण अभिभावक उसे राजकीय इंटर कॉलेज सुबेहा छोड़कर चले गए। बाद में जानकारी करने पर पता चला कि छात्र का वास्तविक परीक्षा केंद्र हैदरगढ़ में है।

इसकी जानकारी होने पर राजकीय इंटर कॉलेज सुबेहा के प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद यादव ने तत्काल कर्मचारियों को भेजकर छात्र को उसके निर्धारित परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की व्यवस्था की। समय रहते केंद्र पहुंचने के बाद छात्र ने प्रवेश परीक्षा दी।

प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद यादव ने बताया कि छात्र गलती से राजकीय इंटर कॉलेज सुबेहा पहुंच गया था। जानकारी मिलते ही कर्मचारियों की मदद से उसे निर्धारित परीक्षा केंद्र तक पहुंचा दिया गया, जिससे वह परीक्षा देने से वंचित होने से बच गया। परीक्षा प्रभारी डॉक्टर रामचंद्र पाण्डेय, सहायक अध्यापक रक्षा शुक्ला , विजय कुमार लोधी, डॉक्टर रिपु दमन सिंह आदि लोग परीक्षा संपन्न कराने में सहयोग प्रदान किया ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments