Homeउत्तर प्रदेशकचहरी में दिनदहाड़े महिला के साथ पति और अन्य लोगों ने की...

कचहरी में दिनदहाड़े महिला के साथ पति और अन्य लोगों ने की जमकर मारपीट

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। कचहरी में शुक्रवार को उस समय हंगामा मच गया, जब तारीख पर आई एक महिला और उसके भाई के साथ मारपीट की गई। महिला ने अपने पति और उसके साथ आए चार से पांच लोगों पर हमला करने, छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला मुजफ्फरनगर कचहरी में अधिवक्ताओं के चेंबर के बाहर का है। बुढ़ाना क्षेत्र के शाहडब्बर गांव निवासी सिया राठी की शादी कुछ महीने पहले बागपत के रछाड़ गांव निवासी अमित से हुई थी। सिया का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति उसके साथ मारपीट और दहेज की मांग करता था, जिसको लेकर उसने बुढ़ाना थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
शुक्रवार को सिया अपने पिता और भाई के साथ कोर्ट में तारीख पर पहुंची थी। आरोप है कि इसी दौरान उसके पति अमित और उसके साथ आए चार से पांच लोगों ने उन्हें घेरकर मारपीट शुरू कर दी। महिला ने छेड़छाड़ और जान से मारने की नीयत से हमला करने का भी आरोप लगाया है।
दिनदहाड़े कचहरी परिसर में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कह रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments